Top Post Ad

राष्ट्रभाषा हिंदी के समुचित प्रचार-प्रसार हेतु ठाणे में 28 जनवरी को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन


 ठाणे राष्ट्रभाषा हिंदी के समुचित प्रचार-प्रसार और साहित्य के संवर्धन हेतु विगत २८ वर्षों से विविध रचनात्मक कार्यक्रमों के जरिए निरंतर सक्रिय संस्था हिंदीभाषी एकता परिषद व राजस्थानी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 28 जनवरी, 2023 को शाम साढ़े 7 बजे ठाणे के गडकरी रंगायतन में 29 वो राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है। समारोह में बतौर विशेष अतिथि मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर (IPS), ठाणे शहर के विधायक संजय केलकर, ठाणे भाजपा के अध्यक्ष मा. निरंजन डावखरे, उद्योगपति एवं समाजसेवी अजिताभ बच्चन, बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र गोवा के सदस्य एड. गुजानन चव्हाण व एड. सुदीप पासबोला और ठाणे जिला वकील संगठन के अध्यक्ष एड प्रशांत कदम उपस्थित रहेंगे।  ठाणे शहर के इस गरिमामयी कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट बी एल शर्मा ने पत्रकार परिषदमें यह जानकारी दी !
, इस पत्रकार परिषद में कवि सम्मेलन के आयोजक बी एल शर्मा, ओ पी शर्मा, डॉ. सुशील इंदोरिया ,आर के सिंह ,ए एम रूबीन ने अपनी उपस्थिति दर्ज की थी।

इस अवसर पर प्रति वर्ष की तरह इस बार भी विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए संस्था द्वारा 3 विभुतियों को प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जाएगा, जिनमें देश की रक्षा में अपने प्राण की आहुति देने वाले अमर शहीद के परिवारजन को महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार मराठी कला व संस्कृति के संवर्धन के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार और साहित्य व विकास हेतु डॉ. हरिवंशराय बच्चन साहित्यरत्न पुरस्कार का समावेश है। समारोह में महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार से इसी साल फरवरी माह में जम्मू-कश्मीर के बारामुला इलाके में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान अदम्य साहस व बहादुरी का परिचय का देते हुए शहीद हुए रायगढ़ निवासी मिलिटरी के जांबाज सिपाही श्री राहुल आनंद भगत (मरणोपरांत) को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. हरिवंशराय बच्चन साहित्यरत्न पुरस्कार मशहूर लेखक श्री देवमणि पाण्डेय और छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार सुप्रसिद्ध मराठी सिने अभिनेत्री श्रीमती तेजश्री प्रधान को प्रदान किया जाएगा। तीनो पुरस्कारों के तहत सम्मानमूर्तियों को 11-11 हजार रुपए की नकद धनराशि सहित ताम्रपत्र से नवाजा जाएगा।

कवि सम्मेलन में पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र शर्मा (दिल्ली), जगदीश सोलंकी (कोटा), सुदीप भोला (जबलपुर),  मनोज मनोहर (कटनी),  हेमंत पांडे (कानपुर), और कम साक्षी तिवारी (लखनऊ) आदि देश के दिग्गज कवियों को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने हिंदी काव्य की पावन धारा को राष्ट्र भर सहित विदेशों तक गौरवान्वित किया है कवि सम्मेलन का संचालन देवाश से पधार रहे जाने माने हास्यसम्राट  शशिकांत यादव करेंगे। इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के रूप में ओमप्रकाश शर्मा, प्रेम शुक्ल, डॉ. सुशील इंदोरिया, प्रदीप गोयंका, महेश बागड़ा, महेश जोशी, अशोक पारेख, राजेंद्र दाधीच, आर. के. सिंह, एड. दरम्यान सिंह बिष्ट, धनंजय सिंह व अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या

JANATA  NEWS  xPRESS
 READ / SHARE  / FORWARD 
निरंतर सेवेच्या आर्थिक मदतीकरिता 
for Donation G pay 8108603260 
संपादक: सुबोध शाक्यरत्न  M : 8108658970
click here 👉 Join Our WhatsApp Channel
आपल्या साहित्याचे स्वागत आहे.
Email- pr.janata@gmail.com